दुध पिने से हो सकता है नुकसान 😱
नि:संदेह दूध पीने के अनेकों लाभ है किन्तु कहा जाता है कि अति हर चीज की बुरी होती है। यह बात दूध पर भी लागू होती है।
हम सभी दूध पीने के फायदों से तो परिचित हैं किन्तु हम उसके नुकसानों के विषय में नहीं जानते हैं।विषय-सूचि
दूध पीने के नुकसान
दूध पीने से प्रास्टेट कैंसर का खतरा है
दूध पीने से मुहांसे होते हैं
दूध पीने से कोलेस्ट्राल की समस्या रहती है
दूध से कफ या बलगम की समस्या
दूध पीने से गैस की समस्या
दूध पीने से पेट में दर्द हो सकता है
दूध से ऐलर्जी की समस्या
दूध पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली का कमज़ोर होना
दूध पीने से वजन बढ़ने की समस्या
दूध पीने से नुकसान मतली के लिए
दूध पीने से मोटापा बढ़ सकता है
इस लेख के द्वारा हम आपको दूध पीने के नुकसान बताएँगे।दूध पीने के नुकसान
एक सीमित मात्रा में दूध पीना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
हालाँकि कई मामलों में दूध शरीर के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, कई लोगों को दूध से एलर्जी होती है।
दूध के नुकसान निम्न हैं:
दूध पीने से प्रास्टेट कैंसर का खतरा है
एक शोध में यह बात सामने आयी है कि डेयरी उत्पादों का सेवन करने से प्रास्टेट कैंसर होने का खतरा बना रहता है।
इस प्रकार यदि हम दूध का सेवन कर रहे हैं तो यह कैंसर की संभावनाओं को बढ़ा सकता है।दूध पीने से मुहांसे होते हैं
कई बार दूध का सेवन करने से हमारी त्वचा पर फुंसी और चेहरे पर मुँहासे निकल आते हैं।
कई अध्ययनों से यह बात सामने आयी है कि गाय का दूध पीने से मुहांसों की संभावनाएं बढ़ जाती है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दूध में जटिल वसा (काम्प्लेक्स फैट) होता है, जो ढंग से पच नहीं पाता है। इसी कारण से फुंसी की समस्या होती है।
दूध पीने से कोलेस्ट्राल की समस्या रहती है
दूध में संतृप्त वसा की एक पर्याप्त मात्रा होती है।
इस प्रकार एक गिलास दूध पीने से कोलेस्ट्रोल के स्तर में वृद्धि हो जाती है जिससे की मोटापा, रक्तचाप या अन्य हृदय संबंधी रोग हो सकते हैं।
दूध से कफ या बलगम की समस्या
दूध का सेवन करने से बलगम या कफ की समस्या हो जाती है।
यद्यपि ‘अकैडमी ऑफ़ नूट्रिशन एंड डाईटेटिक्स’ ने इस बात से इनकार किया है कि दूध से कफ या बलगम की समस्या बढ़ती है किंतु कुछ लोगों का मानना है कि ठन्डे दूध से बलगम की समस्या हो जाती है।
दूध पीने से गैस की समस्या
गाय का दूध पीने से पाचन संबंधी विकार हो जाते हैं।
हमारे पेट में गैस की समस्या हो जाती है जिसके कारण पेट में सूजन या दर्द होता है।
यह सूजन और दर्द दूध के सेवन को बंद करने से चली जाती है किन्तु यदि ऐसा नहीं होता है, तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
दूध पीने से पेट में दर्द हो सकता है
जब आपको लैक्टोज से ऐलर्जी होती है तो दूध का सेवन करने से आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।दूध से ऐलर्जी की समस्या
यदि आपको लैक्टोज ऐलर्जी या दूध से ऐलर्जी है तो यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है।
इसके कारण आपकी त्वचा पर खुजली होती है और लाल रंग के चकत्ते दिखाई पड़ते हैं।
इसके अतिरिक्त दूध से ऐलर्जी होने पर साँस लेने में दिक़्कत या शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
कभी कभी ऐलर्जी अत्यंत घातक भी होती है अतः हमें किसी प्रकार की कोई समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यदि दूध पीने के बाद खुजली, सूजन या अन्य समस्याएं हो रही हैं तो दूध का सेवन बंद कर देना चाहिए।
शिशुओं और बच्चों में लैक्टोज ऐलर्जी होना आम बात है लेकिन कभी कभी यह वयस्क लोगों में भी होती है।
इससे बचने का केवल एक उपाय है कि दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करना बंद कर दिया जाए।
दूध पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली का कमज़ोर होना
कई बार गायों के थनों से दूध निकालने से पहले उन्हें एंटी बायोटिक दवाओं से भरा हुआ इंजेक्शन दिया जाता है।
ये दवाएँ दूध में भी आ जाती हैं और फिर जब मनुष्य दूध का सेवन करता है तो ये उसके अंदर चली जाती हैं।
ये दवाएँ मनुष्य के विपरीत होती है जो कि उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमज़ोर कर देती हैं।
इस प्रकार मनुष्य किसी भी वाइरल संक्रमण से बचने में असमर्थ हो जाता है।दूध पीने से वजन बढ़ने की समस्या
एक अध्ययन से यह बात सामने आयी है कि बच्चे जितना अधिक दूध पीते हैं उतना अधिक वजन हासिल कर लेते हैं।
अध्ययन में यह बात भी सामने आयी है कि सोडा और दूध दोनों के सेवन से ही वजन घटाने की संभावना नहीं होती है अर्थात् वजन बढ़ता है।
जो लोग मोटापे से ग्रसित हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो उन्हें दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
दूध पीने से नुकसान मतली के लिए
यदि आपको लैक्टोस से ऐलर्जी है तो दूध का सेवन करने से आपको मतली की समस्या हो सकती है।
एक रिपोर्ट से यह बात सामने आयी है कि लैक्टोस ऐलर्जी होने पर व्यक्ति को मतली की समस्या हो जाती है और कभी कभी उल्टी भी होती है।
यदि दूध का सेवन करने के बाद आपको मतली और उल्टी हो रही है तो आपको तुरंत दूध का सेवन बंद करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें