नई दिल्ली: आमतौर पर लोग पका हुआ पपीता खाना पसंद करते हैं। इसको खाने से आपका पेट स्वस्थ रहता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कच्चे पपीते का सेवन भी आपकी सेहत को कई बेहतरीन लाभ पहुंचाता है। माना जाता है कि कच्चे पपीते में ज्यादा एंजाइम मौजूद होते हैं। इसमें पपिन नामक एंजाइम पाया जाता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इसके सेवन से आप कैंसर और दिल से जुड़े गंभीर रोगों से बचे रहते हैं। साथ ही कच्चा पपीता विटामिन A और C की पर्याप्त मात्रा से भरा हुआ होता है। जिससे आपको वजन घटाने और इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से आप पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं जैसे कब्ज से दूर रहते हैं, तो आइए आज हम आपको कच्चे पपीते का पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं-
और पढ़िए – सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये गुड़ की चटनी, जानें बनाने का तरीका
कच्चे पपीते का पराठा बनाने की सामाग्री-
-आटा 2 कप
-हरा पपीता (कद्दूकस किया हुआ) 1 कप
-हरा धनिया 2 चम्मच
-अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
-जीरा 1 छोटा चम्मच
-नमक 1/ 2 चम्मच
-1 प्याज बारीक कटी हुई
-2 मिर्च बारीक कटी हुई
कच्चे पपीते का पराठा बनाने की रेसिपी-
-इसको बनाने के लिए आप आटा लेकर उसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
-फिर आप इसमें बारीक कटी हुई मिर्च, हरा धनिया, करी पत्ते, अदरक का पेस्ट, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।
-इसके बाद आप इस आटे को पानी की सहायता से गूंथ लें और इससे गरमागरम पराठे बनाएं।
-फिर आप इसे चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें